बाल दिवस पर आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रम


देहरादून। देश के साथ ही उत्तराखंड में भी बाल दिवस यानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने सुबह रैलियां निकालकर चाचा नेहरू को याद किया। एक ओर जहां स्कूलों में बाल दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।     
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उत्तराखंड के तमाम जिलों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने रैलियां निकालकर चाचा नेहरू को याद किया। राजधानी देहरादून के ऋषिकेश में शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया।  
नालंदा शिक्षण संस्थान श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय ने किया। विद्यालय के प्रबंधक महावीर उपाध्याय ने देश के औद्योगिक विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका पर प्रकाश डाला। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 
उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के हरिद्वार रोड कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की तरक्की के साथ समाज के शोषित वर्ग को समाज के बराबर लाने के लिए बहुत कार्य किए। उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के लाल का हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

टिहरी को MISS करेंगी श्रद्धा कपूर, शाहिद ने भी कहा वंडरफुल रही मुलाकात