पहली बार 'पानी' में कैबिनेट, प्रत्येक जनपद में 13 नये पर्यटक स्थल घोषित

[16/05 6:25 pm] Jasveer Singh:
 पहली बार 'पानी' में कैबिनेट, प्रत्येक जनपद में 13 नये पर्यटक स्थल घोषित

 टिहरी। आज इतिहास रचते हुये त्रिवेंद्र सरकार ने टिहरी झील पर कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक रखी। पानी के ऊपर तैरती बोट पर उत्तराखंड की कैबिनेट मीटिंग में पर्यटन को लेकर कई फैसले किये गए हैं। 13 जिले 13 डेस्टिनेशन्स सहित उत्तराखंड सरकार ने 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

 कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग ने 13 चिन्हित पर्यटक डेस्टिनेशन्स पर मुहर लगाई। इन चिन्हित पर्यटक स्थानों को उनके थीम के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही ज्यादा युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर सीएम रावत ने कहा कि इस वर्ष रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। कैबिनेट में उत्तराखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने पर मुहर लगाई गई।

 निआश्रित माहिलाओं को एक लाख तक के लोन की व्यवस्था के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। वहीं, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोज योजना का दायरा बढ़ाया गया है।
 बोट के अंदर कैबिनेट बैठक।

पिथौरागढ़ जनपद को मुनस्यारी लेजर टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग जनपद में चोपता को इको टूरिज्म के लिए, चमोली जनपद के गैरसैंण और औली को नॉलेज डाउन और विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में चिन्हित किया गया है। टिहरी झील को वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

 कैबिनेट में लिये गए फैसले
 इस वर्ष को पर्यटन वर्ष के रूप मनाया जायेगा। प्रत्येक जनपद में 13 नये पर्यटक स्थल घोषित।पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 50 लाख का फंड बनाकर तलाकशुदा/परित्याक्ता/एकल महिला के अतिरिक्त किन्नर को सुरक्ष प्रदान करने के लिए 1 प्रतिशत की दर से 1 लाख का सहकारिता लोन। एससी/एसटी/ओबीसी, आरक्षण गणना 1.5 के ऊपर होने पर संख्या 2 मानी जायेगी।
उत्तराखंड राज्य अधीन वैयक्तिक सहायक पदोन्नत पदोन्नती नियमावली। अधीनस्थ सेवा सीधी भर्ती वैयक्तिक सेवा नियमावली। भारतीय चिकित्सा परिषद के उत्तराखण्ड में 7 को बढ़ाकर 15 किया गया। मण्डी के माध्यम से फीस छूट को मेथा प्रजाति के पदार्थ को बाहर किया गया। ऐसा दुरुपयोग रोकने के लिए किया गया। वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें कायाकल्पिंग फ्लोटिंग होटल निर्माण आदि को शामिल किया गया। मेगा इन्वेस्टमेंट इण्डस्ट्री नीति 2015 में संशोधन कर सूची को बढ़ाया गया। रुद्रप्रयाग में वेला कोटेश्वर में ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य जगदगुरू धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन सरकार करेगी।
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग क्रय-विक्रय नियमावली में संशोधन पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने हेतु संशोधन किया गया। एक बिन्दु को चुनाव आचार संहिता के कारण घोषित नहीं किया गया।

13 नये पर्यटक स्थल घोषितअल्मोड़ा में धार्मिक पर्यटन के रूप में सूर्य मन्दिर।नैनीताल- हिमालय दर्शन के रूप में मुक्तेश्वर मन्दिर।पौड़ी- वाटर स्पोर्ट्स के रूप में सतपुली, खैरगढ़।चमोली- भराड़ीसैंण, गैरसैंण।देहरादून- महाभारत सर्किट, लाखामण्डल।हरिद्वार- पावन शान्ति पीठ।उत्तरकाशी- हैरिटेज रूप में मोरी, हर की दून।टिहरी- टिहरी झील।रुद्रप्रयाग- चिरबिटिया।उधम सिंह नगर- गुलभोज।बागेश्वर-गरुड़ वैली।चम्पावत- देवीधूरा पीठ।पिथौरागढ़- मोस्टमानु ईको टूरिज्म के रूप में।



इससे पहले ख़बर आई थी कि टिहरी झील में बीजेपी कार्यकर्ताओं को ले जा रही नाव में पानी भरने से हड़कंप मच गया। इसके बाद दूसरी नाव की मदद से लोगों को सुरक्षित पानी से निकाला गया।
बोट में सवार होने जाते सीएम।

 इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर टिहरी झील पर जीएमवीएन हट्स में टिहरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण लिया। इसके बाद वे मंत्रियों के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए। इस खास बैठक की बड़ी बात ये है कि ये फ्लोटिंग मैरिना बोट में रखी गयी है। जिसे खास तौर से सजाया गया है।

बोट में सवार सीएम व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।
 टिहरी में कैबिनेट बैठक के माध्यम से न सिर्फ टिहरी के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि टिहरी के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य को दुनिया के सामने रखा जा रहा है।

 इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल रहे केवल धन सिंह रावत थराली चुनाव के प्रभारी होने के कारण शामिल नहीं हो  गौर हो कि 25 से 27 मई तक टिहरी झील में राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर से पर्यटक और निवेशक आएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी झील पहुंचकर टिहरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि टिहरी झील में कैबिनेट उत्तराखंड और टिहरी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे टिहरी को एक नई पहचान मिलेगी।
प्रतापनगर  विधायक विजय पंवार व टिहरी जिला अध्यक्ष संजय नेगी एंव रिपोर्टर जसवीर सिंह 

Comments

Popular posts from this blog

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के लाल का हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

टिहरी को MISS करेंगी श्रद्धा कपूर, शाहिद ने भी कहा वंडरफुल रही मुलाकात