भारत

विश्व का सबसे बड़ा संघीय गणतन्त्र
भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्यअंग्रेज़ी:Republic of Indiaदक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन,नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं।हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण मेंश्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमाहिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।
भारत गणराज्य
क्षैतिज तीन रंग का झण्डा जिसमें उपर से नीचे केसरीया (गहरा भगवा), सफेद और हरे रंगी की तीन क्षैतिज पटियाँ हैं। सफेद रंग की पट्टी के केन्द्र में गहरे-नीले रंग का एक चक्र बना हुआ है जिसमें २४ आरियां हैं।दायें, बायें और दर्शक की ओर देखते हुये तीन शेर दिखाई देते हैं। नीचे के भाग में चित्रवल्लरी के मध्य में २४-आरियों वाला एक चक्र है, जिसके बांए तरफ़ एक दौडता हुआ घौडा और दांए तरफ़ एक बैल है। सबसे नीचे एक आदर्श वाक्य "सत्यमेव जयते" लिखा है।
ध्वजप्रतीक चिह्न
राष्ट्रवाक्य: "सत्यमेव जयते" (संस्कृत)
"सत्य की ही विजय होती है"
राष्ट्रगान: जन गण मन (हिन्दी)[1][2]
राष्ट्र गीत: (संस्कृत)
वन्दे मातरम्
"माँ, मैं आपको नमन करता हूँ।"[a][3][2]
भारत पर केन्द्रित ग्लोब चित्र जिसमें भारत पर प्रकाश डाला गया है।
भारत द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को गहरे हरे रंग में दिखाया गया है;
दावाकृत भूभाग जिसपर नियंत्रण नहीं है उसे हल्के हरे रंग में दिखाया गया है।
राजधानीनई दिल्ली
28°36.8′N 77°12.5′E / 28.6133°N 77.2083°E
सबसे बड़ा नगरमुम्बई
राजभाषा(एँ)
मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें
राष्ट्रभाषाकोई नहीं[7]
धर्म
निवासीभारतीय
सदस्यता{{{membership}}}
सरकारसंघीय संसदीय
संवैधानिक गणराज्य[8]
 - राष्ट्रपतिराम नाथ कोविन्द[9]
 - उपराष्ट्रपतिवेंकैया नायडू
 - प्रधान मंत्रीनरेंद्र मोदी (भाजपा)
 - लोकसभा अध्यक्षसुमित्रा महाजन (भाजपा)
 - भारत के मुख्य न्यायाधीशदीपक मिश्र[10]
विधान मण्डलभारतीय संसद
 - उच्च सदनराज्यसभा
 - निम्न सदनलोक सभा
स्वतन्त्रता यूनाइटेड किंगडम
 - अधिराज्य१५ अगस्त १९४७ 
 - गणराज्य२६ जनवरी १९५० 
क्षेत्रफल
 - कुल३,२८७,५९० वर्ग किलोमीटर[d](सातवां)
१,२६९,३४६ वर्ग मील
 - जल (%)९.६
जनसंख्या
 - २०१६ जनगणना१,२७,००००००० (द्वितीय)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी)२०१४ प्राक्कलन
 - कुल$५.३०२ महाशंख/(ट्रिलियन)[11](तीसरा)
 - प्रति व्यक्ति$४,२०९[11](१३३वीं)
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक)2017 प्राक्कलन
 - कुल$2.611 महाशंख/(ट्रिलियन)[11](6वीं)
 - प्रति व्यक्ति$१,३८९[11](१४८वाँ)
गिनी (२०१०)३३.९[12]
मध्यम · ३९वाँ
मानव विकास सूचकांक(२०१२)Green Arrow Up Darker.svg ०.५५४[13][14]
मध्यम · १३६वाँ (मध्यम)
मुद्राभारतीय रुपया (भारतीय रुपया) (INR)
समय मण्डलभारतीय मानक समय(यू॰टी॰सी॰+५:३०)
 - ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)अपरिवर्तनीय (यू॰टी॰सी॰+५:३०)
दिनांक प्रारूपdd-mm-yyyy (CE)
यातायात चालन दिशाleft
दूरभाष कूट+९१
इंटरनेट टीएलडीडॉट इन
प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया।ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है।
2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था मानक मूल्यों (सांकेतिक) के आधार पर विश्व का छठा सबसे बड़ा[15][16] और क्रय-शक्ति समता (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के आधार पर विश्व की तीसरी[17] सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है।

Comments

Popular posts from this blog

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के लाल का हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

टिहरी को MISS करेंगी श्रद्धा कपूर, शाहिद ने भी कहा वंडरफुल रही मुलाकात