भारत विश्व का सबसे बड़ा संघीय गणतन्त्र भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य , अंग्रेज़ी : Republic of India ) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान , उत्तर-पूर्व में चीन , नेपाल और भूटान , पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव , दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। भारत गणराज्य ध्वज प्रतीक चिह्न राष्ट्रवाक्य: " सत्यमेव जयते " ( संस्कृत ) "सत्य की ही विजय होती है" राष्ट्रगान:...