'रन फॉर यूनिटी' में दौड़ेंगे 10 हजार भाजपाई


देहरादून। लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर होने वाली 'रन फॉर यूनिटी' को उत्तराखंड में सफल बनाने के लिए सरकार और भाजपा संगठन जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा की शनिवार शाम हुई बैठक में तय किया गया कि इस आयोजन में पार्टी पूरा सहयोग देगी। बताया गया कि देहरादून में 10 हजार कार्यकर्ता इसमें सहयोग करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हल्द्वानी में एकता दौड़ में शिरकत करेंगे।
भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें। इस अवसर पर देहरादून में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के लिए विस क्षेत्रवार भागीदारी तय की गई। बताया गया कि धर्मपुर विस क्षेत्र के कार्यकर्ता विधानसभा भवन के समक्ष, रायपुर क्षेत्र के किसान भवन, कैंट क्षेत्र के नगर निगम और मसूरी व राजपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता पवेलियन ग्राउंड में इस दौड़ में शिरकत करेंगे।


बैठक में विधायक विनोद चमोली व उमेश शर्मा काऊ, भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल समेत पार्षद, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चाें के पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के लाल का हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

टिहरी को MISS करेंगी श्रद्धा कपूर, शाहिद ने भी कहा वंडरफुल रही मुलाकात