उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी के गजोली के पास गजोली गाड पर तंत्र ने जब चार साल में एक पुल नहीं बनाया तो स्कूली नौनिहालों ने अभिभावकों के साथ मिलकर चार घंटे में एक अस्थायी पुलिया तैयार कर दी। यह पुलिया गजोली व नौगांव को इंटर कॉलेज भंकोली को जोड़ती है। इन दोनों गांवों के 45 छात्र-छात्राएं राइंका भंकोली में पड़ते हैं। अभी तक ये छात्र एक जर्जर पुलिया से जान को जोखिम में डाल कर गजोली गाड को पार कर रहे थे। असी गंगा घाटी के गजोली व नौगांव में इंटर कॉलेज नहीं हैं। ऐसे में इन दिनों गांव के नौनिहालों को तीन किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज भंकोली जाना पड़ता है। वर्तमान में इन दोनों गांवों के 45 छात्र-छात्राएं भंकोली इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। लेकिन, इन नौनिहालों को घर से स्कूल और स्कूल घर आने-जाने के दौरान जान जोखिम में डालनी पड़ती है। वर्ष 2013 से पहले यहां गजोली गाड के पास एक आरसीसी की पुलिया थी। जो आपदा में बह गई, लेकिन उसके बाद यहां कोई पुलिया नहीं बनाई गई। अस्थाई व्यवस्था के लिए ग्रामीणों ने एक कच्चा पुल तैयार किया था। पर, वह भी बुरी तरह से टूट गया। इधर नौनिहालों के सामने जर्जर पुल से स...
Comments