अनिशा रांगड़ देवभूमि उत्तराखंड की स्टार गायिका ,पढ़ें ये रिपोर्ट

ऋषिकेश।(जसवीर मनवाल):अनिशा रांगड़ जो कि आज उत्तराखंड में एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। उत्तराखंड के लोकगायको की एक जोड़ी अनिशा रांगड़ और केशर पंवार के गीतों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। ये जोड़ी इस समय उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री में टॉप जोड़ी मानी जा रही है। अनिशा रांगड़ को कैन भरमाई गाने से विशेष प्रसिद्धि मिली है जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गाने नेपाली रांसु, छल कपट, आदि गाये है। हालाँकि अनिशा रांगड़ ने अपने गानों की शुरुवात कोरस से की थी और देखते ही देखते वो आज उत्तराखंड की स्टार बन गयी।

आपको बता दें की अनिशा रांगड़ और केशर पंवार के द्वारा   गाया गया छल कपट गीत को चार महीने में एक करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं ,फिलहाल अनिशा रांगड़ छोटी सी उम्र में गायन के छेत्र में स्टार गायिका बन गयी है उत्तराखंड और उत्तराखंड से बहार के लोग अनिशा रांगड़ के गानो के दीवाने हो चुके हैं अनिशा अपनी छोटी सी उम्र में लोगों के बीच लोकप्रिय बन गयी है

अनिशा रांगड़ टिहरी में प्रतापनगर के ‘क्यारी’ गाँव की रहने वाली है अभी वो ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और वो अभी बी.एस.सी की पढाई कर रही हैं। पढाई के साथ साथ उन्होंने गायकी में अपने करियर की शुरुवात की अनिशा रांगड़ अभी तक लगभग 100 के आसपास गाने गा चुकी हैं। हालाँकि अनिशा रांगड़ को गाने का शौक बचपन से ही रहा है, उन्होंने कई स्टेज प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने सबसे पहले ‘खिलोर्या पराण’ गाने से अपनी गायकी की शुरुवात की लेकिन गायकी में उनके जीवन का जो टर्निंग पॉइंट रहा वो कैन भरमाई गीत है। इस गाने ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया।

आपको बता दें कि अनिशा रांगड़ ने कभी गायन का औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया वो कई गायको के साथ काम कर चुकी हैं। उन्हें लगातार गायन की लिए ऑफर आ रहे हैं। अनिशा का मानना है कि बिना शिक्षा के ज्ञान अधूरा है तो वो अब संगीत में प्रशिक्षण लेने की सोच रही है और वो अपनी गायकी को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही हैं।
अनिशा रांगड़ ने महज17 साल की उम्र से ही अपने गाने की शुरुआत कर दी थी और अब ये सिलसिला जारी हैं। आपको बता दें कि आजकल अनिशा रांगड़ मसूरी और देहरादून में अपने गानों के मैशप के शूट में व्यस्त है। जल्द ही ये मैशप आपको देखने को मिलेगा।






Comments

Popular posts from this blog

रणजी ट्रॉफी में बागेश्वर के लाल का हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर

टिहरी को MISS करेंगी श्रद्धा कपूर, शाहिद ने भी कहा वंडरफुल रही मुलाकात